22 नवंबर को निकलेगी ‘किसान अधिकार पैदल यात्रा’

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (18/10/2025): ग्रेटर नोएडा के बिंदल एन्क्लेव कॉलोनी में शुक्रवार को किसान एकता संघ की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर 22 नवंबर को “किसान अधिकार पैदल यात्रा” निकालने का निर्णय लिया। इस यात्रा की शुरुआत जेवर से होगी और समापन सूरजपुर स्थित जिला मुख्यालय पर किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता दलबीर नागर ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (युवा) विक्रम नागर ने किया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वनीस प्रधान ने कहा कि ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधीन आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव गहराता जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकांश गांवों में सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवर और पेयजल जैसी आवश्यक सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ी हैं, लेकिन प्राधिकरण की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

वनीस प्रधान ने स्पष्ट किया कि किसान एकता संघ अब इन समस्याओं को लेकर मैदान में उतरेगा। उन्होंने कहा, जब तक गांवों को शहर जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी और किसानों की अनदेखी बंद नहीं होगी, तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। यह पैदल यात्रा किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रतीक बनेगी।

बैठक में संगठनात्मक ढांचे को भी और मजबूत करने पर जोर दिया गया। सर्वसम्मति से सुरेंद्र उर्फ लाला भाटी को एनसीआर का महासचिव नियुक्त किया गया। साथ ही विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि आगामी आंदोलन को मजबूती से संचालित किया जा सके।

इस अवसर पर कृष्ण बैसला, आसिफ प्रधान, महेंद्र नागर, मोहित भाटी समेत बड़ी संख्या में किसान और संगठन के सदस्य मौजूद रहे। बैठक के अंत में यह भी निर्णय लिया गया कि पैदल यात्रा के दौरान गांव-गांव में सभाएं कर किसानों की समस्याओं को उजागर किया जाएगा और एक चार्टर ऑफ डिमांड जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा। किसान एकता संघ का यह अभियान, ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से उपेक्षित विकास कार्यों को लेकर एक जनआंदोलन का स्वरूप ले सकता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।