National News (17/10/2025): गुजरात अब सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि भारत की नई औद्योगिक क्रांति का केंद्र बनता जा रहा है। देश के सबसे बड़े उद्योगपति और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां यहां अपने मेगा प्रोजेक्ट्स की नींव रख रही हैं, जो आने वाले वर्षों में गुजरात को दुनिया के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल हब के रूप में स्थापित कर सकते हैं।
अदानी समूह ने गुजरात में देश का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी पार्क बनाने की योजना बनाई है, जो भारत को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने राज्य में भारत का पहला कार्बन फाइबर प्लांट स्थापित करने की घोषणा की है, जिससे हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा।
लुलु ग्रुप ने गुजरात में भारत का सबसे बड़ा मॉल बनाने का एलान किया है, जबकि आर.के. मित्तल ग्रुप यहां दुनिया का सबसे बड़ा स्टील प्लांट स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है।
ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भी गुजरात तेजी से आगे बढ़ रहा है। सुजुकी मोटर्स अपनी मौजूदा 7.5 लाख व्हीकल की उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 20 लाख वाहनों प्रति वर्ष करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी राज्य में एक नया मेगा प्लांट स्थापित कर रही है।
पहले से ही गुजरात विश्व के सबसे बड़े स्टेचू — “Statue of Unity” और सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम — नरेंद्र मोदी स्टेडियम का घर है। अब राज्य ओलंपिक आयोजन की तैयारी में भी जुट गया है, जो इसे वैश्विक स्तर पर और अधिक प्रतिष्ठा दिला सकता है।
इसी बीच टाटा समूह ने भी गुजरात में सेमीकंडक्टर यूनिट्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल फैक्ट्री, और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का ऐलान किया है। इन प्रोजेक्ट्स से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह गति जारी रही तो आने वाले 5-10 वर्षों में गुजरात न केवल भारत का बल्कि एशिया का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र बन जाएगा — जहां परंपरा, प्रौद्योगिकी और प्रगति एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित /विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।