New Delhi News (17 October 2025): दिल्ली में होने वाले नगर निगम (MCD) उपचुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं। पार्टी ने 16 अक्टूबर 2025 को विभिन्न वार्डों के लिए प्रभारियों की सूची जारी की है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज द्वारा जारी इस सूची में वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है, जिन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मज़बूत करने और चुनाव अभियान की कमान सौंपी गई है।
12 वार्डों के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी
घोषित सूची के अनुसार, दक्षिणपुरी वार्ड (164) की ज़िम्मेदारी सही राम को दी गई है, जबकि संगम विहार ए (163) में ब्रह्म सिंह तंवर प्रभारी बनाए गए हैं। ग्रेटर कैलाश (173) का प्रभार सोमदत्त को, विनोद नगर (198) का कुलदीप कुमार को, और शालीमार बाग बी (56) का जितेंद्र तोमर को सौंपा गया है। इसके अलावा, अशोक विहार (65) में अखिलेश त्रिपाठी, चांदनी चौक (74) में संजीव झा, चांदनी महल (76) में चौधरी जुबैर, द्वारका बी (120) में जरनैल सिंह, मुण्डका (35) में ऋतुराज गोविंद, नारायणा (139) में विशेष रवि, और दिछाओं कलां (128) में विनय मिश्रा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
चुनाव चिह्न ‘झाड़ू’ के साथ जीत का विश्वास, संगठनात्मक मजबूती पर जोर
आम आदमी पार्टी ने कहा है कि ये नियुक्तियां संगठन को मज़बूती देने और जमीनी स्तर पर जनता से संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से की गई हैं। पार्टी का कहना है कि सभी प्रभारी अपने-अपने वार्डों में जनता की समस्याओं को समझते हुए “जनसेवा, पारदर्शिता और स्वच्छ राजनीति” के सिद्धांतों पर काम करेंगे। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि AAP का चुनाव चिह्न ‘झाड़ू’ सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली की जनता एक बार फिर ईमानदार राजनीति को चुनकर आम आदमी पार्टी को मज़बूत जनादेश देगी।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।