GREATER NOIDA News (15/10/2025): ग्रेटर नोएडा के छपरौली गांव के पास मंगलवार देर रात एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि चालक समय रहते कार से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलते वाहन के बोनट से धुआं निकलते ही चालक ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत कार रोक दी। कुछ ही सेकंड में इंजन से उठी लपटों ने पूरे वाहन को घेर लिया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही दमकल की एक टीम मौके पर पहुंची और लगभग 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद क्रेन की मदद से जली हुई कार को सड़क किनारे किया गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) के अनुसार, कार रिया ट्रैवल कंपनी के नाम पर पंजीकृत थी और उसे विजेंद्र सिंह चला रहे थे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही लपटें इंजन से डीजल टैंक तक पहुंच गईं, जिससे आग तेजी से भड़क उठी।
दमकल कर्मियों के मुताबिक, आग पर काबू पाने में काफी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि वाहन में मौजूद डीजल और इलेक्ट्रॉनिक वायरिंग से लपटें बार-बार तेज हो रही थीं। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। यदि चालक ने तत्परता नहीं दिखाई होती, तो यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वाहन के अवशेषों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।