IHGF Delhi Fair 2025: दीपों की जगमगाहट बनी आकर्षण का केंद्र | Decoreer

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (14 October 2025): हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (EPCH) द्वारा आयोजित 60th IHGF Delhi Fair 2025 का आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस आयोजन में देशभर के कलाकार और शिल्पकार अपने अनोखे हस्तशिल्पों का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह मेला भारतीय कला, परंपरा और शिल्पकला की विविधता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का एक बड़ा अवसर है। विभिन्न राज्यों से आए कारीगरों ने अपने पारंपरिक हस्तशिल्पों को आधुनिकता के साथ जोड़ा है, जिससे देशी कला को वैश्विक पहचान मिल रही है।

जानी-मानी हस्तशिल्प कलाकार रचना भावसार ने इस मेले में अपने ब्रांड “डेकोरियर” के तहत फ्रेस्टल पेंटिंग और हैंडमेड सजावटी वस्तुओं का प्रदर्शन किया। रचना ने बताया कि उन्हें इस क्षेत्र में कार्य करते हुए 25 वर्ष से अधिक का अनुभव है और उन्हें राज्य सरकार द्वारा स्टेट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने टेन न्यूज़ से बातचीत में कहा कि वे वाइब्रेंट और बारीक हाथों से की गई पेंटिंग्स बनाती हैं, जो पूरी तरह हाथ से तैयार की जाती हैं। उनके स्टॉल पर रखे दीपक, पॉट, लकड़ी की सजावटी वस्तुएं और वॉशेबल कलर वाली पेंटिंग्स लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

हर वस्तु में है कला और उपयोगिता का अनोखा संगम

रचना देवासन ने बातचीत में कहा कि उनके द्वारा बनाए गए सभी उत्पाद पूरी तरह हैंडक्राफ्टेड हैं। उन्होंने बताया कि उनके रंग वॉशेबल (धोने योग्य) हैं, जिससे पेंटिंग लंबे समय तक नई बनी रहती है। उनके स्टॉल पर विभिन्न आकारों के बंधन द्वार, चौरंग, हैंगिंग डेकोरेशन, और फोटो फ्रेम्स प्रदर्शित किए गए हैं। विशेष रूप से तोते और अन्य पक्षियों के डिज़ाइन वाले हैंगिंग्स आगंतुकों को बेहद आकर्षक लग रहे हैं। रचना ने बताया कि उनका स्टॉल “मैजिक ऑफ गिफ्ट्स” के नाम से जाना जा रहा है क्योंकि यहां की हर वस्तु में कला के साथ उपहार देने योग्य सौंदर्य भी झलकता है।

भारतीय कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान देने का अवसर

IHGF दिल्ली फेयर न केवल देशी कलाकारों को अपने हुनर का प्रदर्शन करने का मंच प्रदान करता है, बल्कि यह ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को भी सशक्त बनाता है। रचना देवासन जैसी कलाकारों की उपस्थिति से यह आयोजन और भी जीवंत हो गया है। उन्होंने कहा कि “यह मेला हमें वैश्विक खरीदारों से जोड़ता है और भारतीय हस्तशिल्प को अंतरराष्ट्रीय पहचान देता है।”

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में सजा यह फेयर परंपरा, रचनात्मकता और नवाचार का अद्भुत संगम बन गया है, जहां हर स्टॉल भारतीय संस्कृति की कहानी कहता नजर आ रहा है।।

“Magic of Gifted Hands’ pavilion is supported by Union Ministry of Textile , DC Handicrafts; Export Promotion Council for Handicafts


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।