प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना से 100 पिछड़े जिलों में खेती को बढ़ावा

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (14/10/2025): प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत देश के सौ पिछड़े जिलों को खेती के विकास के लिए चुना गया है। इस योजना से किसानों, पशुपालकों और मछुआरा समुदाय को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री ने बताया कि खेती और किसानी हमेशा से भारत की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रही है, लेकिन पूर्व की सरकारों ने इस क्षेत्र को अपने हाल पर छोड़ दिया था।

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद सरकार ने कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए अनेक सुधार किए। बीज से लेकर बाजार तक किसानों के हित में नीतियां बनाई गईं। इसके परिणामस्वरूप बीते 11 वर्षों में भारत का कृषि निर्यात लगभग दोगुना हो गया है। अनाज उत्पादन में करीब 900 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि हुई है, जबकि फल और सब्जियों का उत्पादन 640 लाख मीट्रिक टन से अधिक बढ़ा है।

आज भारत दूध उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान पर है और मछली उत्पादन में दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। शहद उत्पादन 2014 की तुलना में दोगुना हुआ है और अंडे का उत्पादन भी लगभग दोगुना बढ़ा है। इसी अवधि में देश में छह नई फर्टिलाइजर फैक्ट्रियां स्थापित की गई हैं।

किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए 25 करोड़ से अधिक Soil Health Cards वितरित किए गए हैं तथा 100 लाख हेक्टेयर भूमि पर सूक्ष्म सिंचाई सुविधा पहुंचाई गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को अब तक दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का क्लेम प्राप्त हुआ है। साथ ही, देश में 10 हजार से अधिक किसान उत्पादक संगठन (FPOs) का गठन किया गया है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने कई किसानों, मछुआरों और कृषि क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं से संवाद किया और उनके अनुभवों को जाना। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश के किसानों ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे भारत की आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था की दिशा में एक मजबूत कदम हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।