NOIDA News (13 अक्टूबर, 2025): उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा इकाई के पदाधिकारियों ने चेयरमैन नरेश कुच्छल की अध्यक्षता में स्थानीय विधायक पंकज सिंह से मुलाकात कर दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने व्यापारियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा की, जिसमें सेक्टर 63A में वोटिंग बूथ एवं वोटिंग कैंप स्थापित करने की मांग प्रमुख रही।
विधायक पंकज सिंह ने प्रतिनिधि मंडल के सुझावों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी (GST) में किए गए सुधारों से देशवासियों को बड़ी राहत मिली है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई कर स्लैब खत्म कर व्यापारियों, किसानों और उपभोक्ताओं के लिए सुविधा बढ़ाई गई है।
उन्होंने बताया कि जीएसटी से विनिर्माताओं और व्यापारियों को लाभ हुआ है, जिससे कारों, एफएमसीजी (FMCG) और अन्य वस्तुओं की कीमतें घटी हैं। साथ ही, कर आधार के विस्तार और कर अनुपालन (Tax Compliance) में सुधार से सरकार को अधिक राजस्व प्राप्त हो रहा है।
पंकज सिंह ने कहा कि “एक राष्ट्र, एक टैक्स” (One Nation, One Tax) की नीति के तहत पिछले 11 वर्षों में देश ने आर्थिक सुधारों और समृद्धि के नए आयाम हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश का जीएसटी राजस्व 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक है, जिसका लाभ आम जनता तक पहुँचाने के लिए सरकार लगातार दरों में कटौती कर रही है।
विधायक ने आश्वासन दिया कि भाजपा (BJP) सरकार व्यापारियों के हित में काम कर रही है और उनकी अधिकांश समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। शेष मुद्दों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर नरेश कुच्छल (चेयरमैन), राम अवतार सिंह (अध्यक्ष), मनोज भाटी (वरिष्ठ महामंत्री), ओमपाल शर्मा (उपाध्यक्ष) एवं दिनेश महावर (वरिष्ठ महामंत्री) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।