बिहार चुनाव से ठीक पहले लालू- राबड़ी को झटका!, तेजस्वी यादव की भी बढ़ी मुश्किलें
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (13 October 2025): दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को IRCTC घोटाले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आरोपी मान लिया। कोर्ट ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया में लालू की जानकारी में हेरफेर किया गया और इससे लालू परिवार को फायदा हुआ। इस फैसले के बाद तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अब आगे बढ़ेगी।
कोर्ट में पूछे जाने पर राबड़ी देवी ने कहा कि वह किसी साजिश या धोखाधड़ी में शामिल नहीं हैं। वहीं, लालू और तेजस्वी यादव ने भी आरोपों को निराधार बताया। यह मामला बिहार चुनाव से ठीक पहले आरजेडी के लिए राजनीतिक चुनौती बन सकता है।
CBI के अनुसार, 2005-06 में रेल मंत्री रहते लालू यादव ने कोचर बंधुओं को IRCTC के रांची और पुरी स्थित दो होटल लीज पर दिलाए। इसके एवज में पटना में 3 एकड़ जमीन ली गई। 7 जुलाई 2017 को CBI ने लालू समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की और उनके 12 ठिकानों पर छापेमारी की।
CBI ने बताया कि टेंडर विनय कोचर की कंपनी सुजाता होटल्स को दिया गया, जिसमें IRCTC के तत्कालीन MD पीके गोयल का हस्तक्षेप था। टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर किया गया और पटना की जमीन 1.47 करोड़ रुपए में बेची गई, जबकि बाजार कीमत 1.93 करोड़ रुपए थी। जमीन को कृषि भूमि बताकर सर्कल रेट से कम पर बेचा गया और स्टाम्प ड्यूटी में भी गड़बड़ी हुई।
2010 से 2014 के बीच यह जमीन लालू की फैमिली कंपनी लारा प्रोजेक्ट्स को केवल 65 लाख रुपए में ट्रांसफर कर दी गई। जबकि सर्कल रेट के हिसाब से इसकी कीमत 32 करोड़ और मार्केट प्राइस लगभग 94 करोड़ रुपए थी। इससे स्पष्ट होता है कि संपत्ति का गड़बड़ी से लाभ उठाया गया।
बिहार चुनाव से पहले यह मामला आरजेडी के लिए चिंता का विषय बन गया है। कोर्ट के फैसले से लालू परिवार की राजनीतिक छवि प्रभावित हो सकती है। वहीं, कानूनी प्रक्रिया में अगले चरण की सुनवाई और सबूत पेश किए जाएंगे, जो आने वाले महीनों में इस मामले की दिशा तय करेंगे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।