जेवर विधायक ने एयरपोर्ट प्रभावित महिलाओं से की मुलाकात, विकास व बदलावों पर खुली चर्चा
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (12/10/2025): जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने रविवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना से प्रभावित गांवों की महिलाओं के साथ एक संवाद बैठक की। यह मुलाकात जेवर स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई, जहां विधायक ने महिलाओं के साथ भोजन करते हुए उनकी समस्याओं, अनुभवों और सुझावों को विस्तार से सुना।
बैठक के दौरान महिलाओं ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) परियोजना ने क्षेत्र को न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है, जिससे यहां के लोगों में गर्व की भावना है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस बड़े विकास कार्य से क्षेत्र के पारिवारिक, सामाजिक और सांस्कृतिक ढांचे में गहरे बदलाव आए हैं, जिनका असर दैनिक जीवन पर भी दिखाई दे रहा है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में चल रही तेज विकास गति की सराहना की, साथ ही बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, पुनर्वास और रोजगार के अवसरों को लेकर अपनी अपेक्षाएं भी साझा कीं।
विधायक धीरेन्द्र सिंह ने महिलाओं की सभी बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि उनकी हर चिंता और सुझाव सरकार तक पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने कहा, नोएडा एयरपोर्ट केवल एक विकास परियोजना नहीं, बल्कि यह यहां के समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है। इस बदलाव में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे हर परिवार की रीढ़ होती हैं।
विधायक ने यह भी जोड़ा कि विकास की प्रक्रिया में किसी भी परिवार या व्यक्ति की भावनाओं को अनदेखा नहीं किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर सरिता देवी, सुमन देवी, वीना देवी, गीता देवी, नीरज देवी, पूनम देवी, सिमरन देवी, पुष्पलता देवी, दीपिका देवी, अर्चना देवी, अंजू देवी, मणिका देवी, लकी शर्मा, प्रियंका देवी, राधा रानी, रीता सिंह, ज्योति देवी और कमलेश देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। बैठक का उद्देश्य केवल संवाद नहीं, बल्कि विकास प्रक्रिया में महिला दृष्टिकोण को शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।