MCD कर्मचारियों के बीच गरजे संजय सिंह , LG और CM को लेकर ये क्या बोल दिए?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (10 October 2025): आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल हुए और कर्मचारियों के समर्थन में जोरदार भाषण दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग देश की सेवा कर रहे हैं, खासकर कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर जनता के बीच काम करने वाले एमसीडी कर्मचारी, उन्हें उनके अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता। संजय सिंह ने केंद्र और दिल्ली बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “जब देश की संसद चलती है, तो आपकी मांगों को लेकर आवाज उठाने पर उनके पेट में दर्द होता है। लेकिन हम आपकी लड़ाई संसद से सड़क तक लड़ेेंगे।”

संजय सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह जायज हैं। “समान काम का समान वेतन आपका अधिकार है, और हम इस अधिकार की लड़ाई में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।” उन्होंने एमसीडी कर्मचारियों को याद दिलाया कि दिल्ली सरकार ने पहले भी उन्हें एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) का दर्जा देकर उनके सम्मान को बढ़ाया है। सिंह ने कहा, “आप लोगों ने महामारी के दौरान जब पूरा देश घरों में बंद था, तब सड़कों पर रहकर दिल्ली की सफाई व्यवस्था को संभाला। अब वक्त है कि सरकार आपको न्याय दे।”

भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग दलितों और कर्मचारियों की आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं। “देश के मुख्य न्यायाधीश की माताजी ने जब RSS के कार्यक्रम में जाने से मना किया तो उनके बेटे के खिलाफ साजिश रची गई और उन पर जूता फेंकने तक की कोशिश की गई। यह लोकतंत्र पर हमला है।” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और उसकी एजेंसियां विपक्षी नेताओं को जेल में डालकर आवाज दबाना चाहती हैं, लेकिन “न तो अरविंद केजरीवाल झुकेंगे, न मैं झुकूंगा, और न ही दिल्ली के कर्मचारी झुकेंगे।”

संजय सिंह ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में कहा कि उन्हें और उनके साथियों को जनता के हित में काम करने की सजा दी जा रही है। उन्होंने कहा, “हमने दिल्ली में अच्छी शिक्षा, बेहतर अस्पताल और जनता को राहत देने वाले फैसले लिए, यही हमारा गुनाह था। इसी वजह से केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और मैं जेल भेजे गए। लेकिन यह संघर्ष रुकेगा नहीं।” उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर अगर केंद्र सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

सभा के अंत में संजय सिंह ने कहा कि यह आंदोलन केवल वेतन का नहीं, बल्कि सम्मान का है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा, “आपकी लड़ाई पूरी दिल्ली की लड़ाई है। अगर सरकारें आपके खिलाफ हैं, तो हम आपके साथ हैं। चार इंजन की सरकार कहने वाले कहते हैं मोदी हमारा, एमसीडी हमारी, पुलिस हमारी तो मैं कहना चाहता हूं कि चारों इंजन फुके हुए हैं।” उन्होंने कर्मचारियों को संघर्ष जारी रखने का आह्वान करते हुए कहा कि यह लड़ाई अधिकार और न्याय के लिए है, और आम आदमी पार्टी इसके लिए हर स्तर पर साथ खड़ी रहेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।