विक्ट्री वर्ल्ड स्कूल में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ एवं ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता से सजी सांस्कृतिक छटा
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (09/10/2025): भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा द्वारा गुरुवार को विक्ट्री वर्ल्ड स्कूल में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम और ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय शिक्षा प्रणाली के पारंपरिक मूल्यों को पुनर्जीवित करना तथा गुरु-शिष्य के बीच सम्मान, संवाद और संस्कार की भावना को सुदृढ़ करना था।
कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक राजेश बिहारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारत विकास परिषद की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि, परिषद की स्थापना 10 जुलाई 1963 को भारत के सर्वांगीण विकास और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई थी। ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम भारतीय गुरुकुल परंपरा के पुनरुद्धार और गुरु के प्रति श्रद्धा के भाव को पुनर्स्थापित करने का प्रतीक है।
इस अवसर पर राजेंद्र सोनी ने छात्रों को जीवन में सदैव अपने गुरुजनों, माता-पिता और बड़ों का आदर करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि, गुरु के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।

समारोह के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. मूर्वी सिंह, राजीव जैन, राजेश बिहारी और राजेंद्र सोनी ने कक्षा एक से आठ तक के मेधावी विद्यार्थियों — जागृति चौधरी, सागर, संजना, अवीर, चारूवी, अलीजा, पीहू, मनीष और सूरज — को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए शील्ड, प्रतीक चिन्ह और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इसके साथ ही स्कूल के 26 विद्यार्थियों ने ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रतिभाग किया। विजेता छात्र 1 नवंबर को आयोजित होने वाले अगले चरण में ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल में भाग लेंगे।कार्यक्रम की सफलता में शिक्षिका रीना अग्रवाल, हुमा और प्रो. विवेक कुमार का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कार्यक्रम के समन्वय और छात्र सहभागिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में, प्रिंसिपल डॉ. मूर्वी सिंह ने भारत विकास परिषद की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों में संस्कार और अनुशासन का संचार करते हैं, बल्कि उन्हें अपने देश की सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ते हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।