GST सुधारों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का किया अभिनंदन

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (09/10/2025): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित Next-Gen GST रिफॉर्म्स को लेकर पूरे देश में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस ऐतिहासिक सुधार की घोषणा के लिए सीएम योगी ने केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण का उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से हृदय से अभिनंदन किया।

सीएम ने कहा कि, यह कदम भारत की कर प्रणाली को नई दिशा देगा और व्यापार, उद्योग तथा उपभोक्ताओं—सभी के लिए कर व्यवस्था को और अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणए द्वारा घोषित Next-Gen GST रिफॉर्म्स का उद्देश्य डिजिटल इंडिया के विज़न को आगे बढ़ाते हुए टैक्स कलेक्शन में पारदर्शिता, कंप्लायंस में सरलता और फेडरल कोऑपरेशन को मज़बूती देना है। इस सुधार के तहत छोटे व्यवसायों को अधिक राहत, त्वरित रिफंड प्रक्रिया और टैक्स चोरी पर प्रभावी नियंत्रण जैसे कदम शामिल हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि इन सुधारों से राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ ईमानदार करदाताओं को प्रोत्साहन मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था को स्थायित्व प्राप्त होगा।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न उद्योग संगठनों, व्यापारिक संघों और नागरिकों ने इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह सुधार नवरात्रि के शुभ अवसर पर देश की माताओं-बहनों और सभी नागरिकों के लिए एक वास्तविक उपहार है, जो आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।