करवा चौथ से पहले कर्मचारियों की उम्मीद तोड़ी भाजपा ने, अब कौन सा मुद्दा उठा बैठे संजय सिंह!

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (09 अक्टूबर, 2025): दिल्ली एमसीडी मुख्यालय (सिविक सेंटर) के बाहर आज आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राज्यसभा सांसद संजय सिंह, विधायक और सभी निगम पार्षदों ने एमसीडी के जन-स्वास्थ्य विभाग के 5200 MTS कर्मचारियों की जायज़ मांगों के समर्थन में भाजपा मेयर राजा इक़बाल सिंह और स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इन कर्मचारियों की हड़ताल को आज 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन भाजपा शासित एमसीडी प्रशासन ने न तो उनकी मांगें मानी हैं और न ही हड़ताल स्थल पर जाकर उनकी बात सुनी है।

संजय सिंह ने कहा, “कल करवा चौथ का पावन त्योहार है, जब देशभर की महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी, लेकिन भाजपा की बेरुखी के कारण 5200 परिवारों के घरों में आज निराशा छाई हुई है। जिन महिलाओं ने अपने पतियों के साथ त्योहार मनाने की उम्मीद की थी, उनकी उम्मीदें टूट गईं — उनका करवा चौथ फीका हो गया।”

आप सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा, “मोदी जी ने देश की माताओं-बहनों की सुरक्षा और सम्मान का वादा किया था, लेकिन आज वही महिलाएं अपने परिवार की चिंता में परेशान हैं।”

संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक विभाग की लड़ाई नहीं, बल्कि इंसाफ़ बनाम अन्याय की लड़ाई है। उन्होंने कहा, “जब मेहनतकश कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिलता, तो यह सिर्फ रोज़गार का मुद्दा नहीं रहता — यह न्याय की लड़ाई बन जाती है। आम आदमी पार्टी इन कर्मचारियों के साथ तब तक खड़ी रहेगी जब तक उन्हें उनका अधिकार नहीं मिल जाता।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।