NOIDA News (08 अक्टूबर, 2025): नोएडा पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शेयर मार्केट (Share Market) में निवेश कर मोटा लाभ कमाने का झांसा देकर ₹3.26 करोड़ की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सन्नी कुमार और दुर्गेश कुमार (दोनों लखनऊ निवासी) तथा विकास कुमार (उन्नाव निवासी) शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें लखनऊ और उन्नाव से दबोचा।
थाना साइबर क्राइम में दर्ज मामले के अनुसार, वादी सेक्टर-27 नोएडा निवासी ने 12 जून 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने “रेट फाइन इन्वेस्टमेंट लिमिटेड” (Rate Fine Investment Limited) कंपनी का कर्मचारी बनकर शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ₹3,26,00,000 रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए। जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित खातों को तुरंत फ्रीज (Freeze) कराया और विवेचना शुरू की।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी सन्नी कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह ठगी की योजना बनाई थी। सन्नी ने अपने खाते में ₹23 लाख प्राप्त किए, जिन्हें निकालकर विकास कुमार को सौंप दिया गया। विकास ने इस राशि में से ₹1 लाख सन्नी को वापस दिया और बाकी रकम अपने सहयोगियों दुर्गेश व विकास के साथ बांट ली। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले भी 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
अभियुक्तों की पहचान 22 वर्षीय सन्नी कुमार (सरोजनीनगर, लखनऊ), 23 वर्षीय दुर्गेश कुमार (बंथरा, लखनऊ) और 27 वर्षीय विकास कुमार (सोहरामऊ, उन्नाव) के रूप में हुई है। तीनों की शिक्षा 10वीं तक बताई गई है।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन निवेश (Online Investment) या शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दिए जाने वाले अत्यधिक लाभ के वादों से सतर्क रहें। संदिग्ध कॉल, लिंक या संदेश मिलने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।