स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (08/10/2025): भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा द्वारा बुधवार, 8 अक्टूबर 2025 को ओमेगा-1 स्थित स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य शिक्षा के पारंपरिक मूल्यों को सशक्त बनाना और गुरु-शिष्य के बीच सम्मान, संवाद व संस्कार की भावना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की कक्षा तीन से आठवीं तक के मेधावी छात्रों — अद्विका चौधरी, भृगु भारद्वाज, काशवी शर्मा, इनाया गुप्ता, आराध्या गुप्ता और अरमान पटनायक — को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रतीक चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर विवेक कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ भारत की समृद्ध गुरुकुल परंपरा की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों को जीवन में सदैव अपने गुरुजनों, माता-पिता और बड़ों के प्रति आदरभाव बनाए रखने की शपथ दिलाई।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति राणा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के मार्ग पर चलकर समाज और देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका। सुमन शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर्स लक्ष्मी सिंह एवं स्वाति करनवाल, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और भारत विकास परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में पूरे विद्यालय परिसर में उल्लास और गर्व का वातावरण व्याप्त हो गया, जब सम्मानित छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।