दिल्ली में डेंगू – मलेरिया का कहर, एमटीएस हड़ताल से ठप हुआ छिड़काव: अंकुश नारंग, AAP

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (08 अक्टूबर, 2025): दिल्ली में डेंगू-मलेरिया (Dengue-Malaria) के बढ़ते मामलों के बीच आम आदमी पार्टी के एमसीडी नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ 60 करोड़ रुपये सालाना बचाने के लिए 5 हजार एमटीएस कर्मचारियों को हड़ताल (Strike) पर जाने को मजबूर कर रही है, जबकि यही कर्मचारी मौसमी बीमारियों (Seasonal Diseases) की रोकथाम के लिए दवा छिड़काव और फॉगिंग जैसे अहम काम करते हैं।

अंकुश नारंग ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका समर्थन किया और कहा कि भाजपा सरकार की हठधर्मिता के कारण दिल्ली में स्वास्थ्य संकट (Health Crisis) गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा, “जब से एमटीएस कर्मचारी हड़ताल पर हैं, दवा का छिड़काव नहीं हो रहा। इससे डेंगू और मलेरिया के केस बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार को कर्मचारियों की जायज़ मांगें तुरंत माननी चाहिए।”

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि 5,200 एमटीएस और सीएफडब्ल्यू कर्मचारियों की हड़ताल 29 सितंबर से जारी है। ये कर्मचारी समान वेतन (Equal Pay), मेडिकल लीव (Medical Leave) और सेवा के दौरान मृत्यु पर परिजनों को नौकरी जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार प्रचार और विज्ञापनों में करोड़ों उड़ाती है, लेकिन मेहनतकश कर्मचारियों पर 60 करोड़ रुपये खर्च करने से पीछे हट रही है। प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं का खर्च इससे कई गुना अधिक है।”

अंकुश नारंग ने चेतावनी दी कि अगर यह स्थिति जारी रही, तो दिल्ली में डेंगू और मलेरिया के मामलों में भारी इज़ाफा होगा। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक मलेरिया के 431, डेंगू के 840 और चिकनगुनिया के 75 मामले दर्ज किए जा चुके हैं—जो पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक हैं। उन्होंने कहा, “सरकार त्योहारों में व्यस्त है और कर्मचारी सड़क पर हैं। भाजपा के राज में न कर्मचारी खुश हैं, न दिल्ली की जनता।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।