डेंगू-मलेरिया के बढ़ते मामले को लेकर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सरकार पर साधा निशाना

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (08 अक्टूबर, 2025): दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया (Dengue, Malaria, Chikungunya) के तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) की निष्क्रियता के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था (Health System) पूरी तरह चरमरा गई है। पिछले एक सप्ताह में डेंगू के 59 और मलेरिया के 38 नए मामले सामने आए हैं, जिससे हालात गंभीर हो गए हैं। वर्ष 2025 में अब तक डेंगू के कुल 759, मलेरिया के 371 और चिकनगुनिया के 61 मामले दर्ज हो चुके हैं।

देवेंद्र यादव ने कहा कि “2019 के बाद मलेरिया के सबसे अधिक मामले इस वर्ष देखने को मिले हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक आंकड़े इससे कहीं अधिक हो सकते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि “ट्रिपल इंजन” (Triple Engine Government) वाली भाजपा सरकार दिल्ली में जल जनित बीमारियों (Water-Borne Diseases) के प्रसार को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार नमी और बारिश के पानी से मच्छरों के प्रजनन को रोकने में नाकाम साबित हुई है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए गए “विशेष स्वच्छता अभियान” के बावजूद दिल्ली के कई इलाकों में कूड़े के ढेर और गंदगी का अंबार लगा है। यही वजह है कि नजफगढ़, करोल बाग, शाहदरा, वेस्ट और साउथ जोन जैसे क्षेत्रों में डेंगू के मामलों में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि सेंट्रल जोन में मलेरिया के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।

यादव ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से आग्रह किया कि वह राजनीतिक बयानबाजी छोड़कर स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल निर्देश दें ताकि अस्पतालों में दवाइयों और इलाज की कमी दूर हो सके। उन्होंने कहा कि “आयुष्मान आरोग्य मंदिर” (Ayushman Arogya Mandir) और “मोहल्ला क्लीनिक” (Mohalla Clinics) का हाल भी ऐसा है कि वहां मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा।

देवेंद्र यादव ने कहा कि बारिश और जल-जमाव के चलते यमुना तटों, अनधिकृत कॉलोनियों, जेजे क्लस्टरों और पुनर्वास बस्तियों में डेंगू-मलेरिया और कोलेरा जैसी बीमारियों का प्रकोप ज्यादा बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इन इलाकों से वोट तो लेती है, लेकिन इनके रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं देती। सफाई कर्मचारियों की कमी, उपकरणों का अभाव और ठोस कार्ययोजना की कमी ने दिल्ली को बीमारी और गंदगी का केंद्र बना दिया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।