श्रीराम के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का काम किए महर्षि वाल्मीकि: वीरेंद्र सचदेवा
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (07/10/2025): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकोटत्सव (Appearance Day) के अवसर पर मंदिर मार्ग स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना (worship) की और दिल्लीवासियों के उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि (prosperity) की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के महंत महामंडलेश्वर किशन शाह विद्यार्थी से भेंट की। कार्यक्रम में भाजपा के कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग भी मौजूद रहे। पूजा के पश्चात मीडिया से बातचीत में सचदेवा ने महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण (Ramayana) भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन का दर्पण है, जो हर युग में मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।”
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने प्रभु श्रीराम के आदर्शों और उनके संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया, जिससे समाज में धर्म, न्याय और सत्य के मूल्यों को बल मिला।
सचदेवा ने आगे कहा कि दिल्ली आज विकास (development) की जिस राह पर अग्रसर है, वह केंद्र और भाजपा सरकार के सतत प्रयासों का परिणाम है, और आने वाले समय में यह प्रगति और तेज़ी से आगे बढ़ेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।