नोएडा में शुरू हुई नई वाहन पंजीकरण सीरीज UP16FE, फैन्सी नंबरों की नीलामी आज से शुरू
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (07 अक्टूबर, 2025): जनपद गौतमबुद्धनगर (Gautam Buddh Nagar) में निजी वाहनों की नई पंजीकरण श्रृंखला (Registration Series) UP16FE को 6 अक्टूबर 2025 से औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दिया गया है। परिवहन विभाग के अनुसार, पूर्व की सीरीज UP16FD पूर्ण हो जाने के उपरांत यह नई सीरीज लागू की गई है।
फैन्सी या महत्वपूर्ण (Fancy/Important) नंबरों की नीलामी (Auction) के लिए वाहन स्वामी 7 अक्टूबर 2025 से परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.fancy.parivahan.gov.in पर जाकर पंजीयन करा सकते हैं। नीलामी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया तीन दिनों तक जारी रहेगी। वहीं, सामान्य (Non-Fancy) नंबरों की बुकिंग 6 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, जिसके लिए दोपहिया वाहनों (Two-Wheelers) हेतु ₹1000 और अन्य वाहनों के लिए ₹5000 का शुल्क निर्धारित किया गया है।
अधिक जानकारी के लिए वाहन स्वामियों को शासनादेश (Government Order) पोर्टल http://shasanadesh.up.nic.in पर लॉगिन करने की सलाह दी गई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।