अरविंद केजरीवाल नहीं जाएंगे राज्यसभा, किसके नाम पर लगी अंतिम मुहर?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (05 October 2025): AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) राज्यसभा नहीं जाएंगे, उनके राज्यसभा जाने के कयासों पर अब विराम लग गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब से राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगा दी है। पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) ने सर्वसम्मति से उद्योगपति राजिंदर गुप्ता (Rajinder Gupta) को प्रत्याशी घोषित किया है। यह सीट आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा के लुधियाना वेस्ट से विधायक बनने के बाद खाली हुई थी। 24 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में गुप्ता का राज्यसभा पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।

पंजाब में AAP के उम्मीदवार को लेकर बीते कुछ दिनों से यह अटकलें तेज थीं कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। हालांकि, पार्टी ने एक बार फिर इन अटकलों पर विराम लगाते हुए राजिंदर गुप्ता के नाम की घोषणा कर दी। इससे पहले भी जब संजीव अरोड़ा को विधानसभा का टिकट दिया गया था, तब भी विपक्ष ने यह दावा किया था कि केजरीवाल संसद जाएंगे।

राजिंदर गुप्ता: एक उद्योगपति से राज्यसभा प्रत्याशी तक का सफर

राजिंदर गुप्ता पंजाब योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे हैं और हाल ही में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। वे ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन हैं, जो भारत की अग्रणी टेक्सटाइल और पेपर उत्पादक कंपनी है। ट्राइडेंट का सालाना टर्नओवर 5,000 करोड़ रुपये से अधिक है और इसके उत्पाद 150 से अधिक देशों में निर्यात होते हैं। फोर्ब्स के अनुसार, राजिंदर गुप्ता की संपत्ति करीब 1.3 बिलियन डॉलर है।

साधारण परिवार से दिग्गज उद्योगपति बनने की कहानी

राजिंदर गुप्ता का सफर संघर्ष से भरा रहा है। एक साधारण परिवार में जन्मे गुप्ता ने नौवीं तक की पढ़ाई के बाद एक फैक्ट्री में नौकरी की। 1985 में उन्होंने 6.5 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश कर ‘अभिषेक इंडस्ट्रीज’ नाम से उर्वरक निर्माण की फैक्ट्री लगाई, जो आगे चलकर ‘ट्राइडेंट’ के रूप में प्रसिद्ध हुई। उनकी मेहनत और दूरदर्शिता ने कंपनी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

AAP के पास है पूर्ण बहुमत, जीत तय

राजिंदर गुप्ता की राज्यसभा तक की राह लगभग आसान है क्योंकि पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से AAP के पास 93 विधायक हैं। ऐसे में गुप्ता की जीत तय मानी जा रही है। उनके चयन से आम आदमी पार्टी ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह राजनीति में प्रोफेशनल्स और समाज के सफल व्यक्तियों को आगे लाने के अपने वादे पर कायम है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।