New Delhi News (05 October 2025): जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र राजनीति एक बार फिर सक्रिय होने जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि छात्र संघ चुनाव इस वर्ष नवंबर के मध्य या अंत तक आयोजित किए जा सकते हैं। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ (Grievance Redressal Cell – GRC) का गठन किया है।
अधिकारियों के अनुसार, जेएनयू में पीएचडी छात्रों का नया शैक्षणिक सत्र 12 सितंबर से आरंभ हुआ था, और परंपरा के अनुसार, सत्र शुरू होने के छह से आठ सप्ताह बाद चुनाव आयोजित किए जाते हैं। इसी समय-सीमा को देखते हुए, चुनाव नवंबर के मध्य या अंतिम सप्ताह में होने की संभावना जताई जा रही है।
विश्वविद्यालय के ‘डीन ऑफ स्टूडेंट्स ऑफिस’ की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया कि शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन चुनाव से जुड़े सभी मुद्दों, आपत्तियों और विवादों के समाधान के लिए किया गया है। इस प्रकोष्ठ की अध्यक्षता ‘डीन ऑफ स्टूडेंट्स’ प्रोफेसर मनुराधा चौधरी करेंगी। इसमें 10 संकाय सदस्य और 2 छात्र प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं, जो मिलकर चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।
गौरतलब है कि जेएनयू छात्र संघ चुनाव देश के सबसे चर्चित छात्र चुनावों में से एक माने जाते हैं, जहां वामदलों से लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) तक कई छात्र संगठन अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। ऐसे में नवंबर में संभावित चुनावों को लेकर अब से ही कैंपस का माहौल राजनीतिक रूप से गर्माने लगा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।