करवा चौथ महोत्सव पर नखरा वखरा लेडिस क्लब का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (04/10/2025): सेक्टर-74 स्थित द औरा बैंक्वेट में श्री हनुमान सेवा मित्र मंडल की महिला प्रकोष्ठ से जुड़ी महिलाओं द्वारा संचालित नखरा वखरा लेडिस क्लब ने करवा चौथ के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सनातन संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर प्रसिद्ध आरजे राहुल मकिन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न खेल खिलाए और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।

क्लब की अध्यक्ष शिवानी गुप्ता ने बताया कि, यह नखरा वखरा लेडिस क्लब का पहला बड़ा आयोजन है। इसमें करवा चौथ सौंदर्य प्रतियोगिता, डांस, सिंगिंग और रैंप वॉक जैसी विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उन्होंने कहा कि क्लब आगे भी पूरे वर्ष ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिल सके।

करीब 200 से अधिक महिलाओं ने इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन भी अध्यक्ष शिवानी गुप्ता ने स्वयं किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्वेता श्रीवास्तव, शिल्पी अरोड़ा, शैली अग्रवाल और नेहा सिंह का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन ने न केवल महिलाओं को उत्सव मनाने का अवसर प्रदान किया बल्कि समाज में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संदेश भी दिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।