दिल्ली में विकास परियोजनाओं का आगाज़: पीएम मोदी ने अशोक विहार में लाभार्थियों को सौंपी फ्लैटों की चाबियां
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (03 जनवरी 2024): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने अशोक विहार के स्वाभिमान अपार्टमेंट में झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास परियोजना के तहत लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबियां सौंपी। लाभार्थियों से बातचीत करते हुए उन्होंने इस पहल को लोगों के जीवन में नई शुरुआत और आत्मसम्मान का प्रतीक बताया। पीएम मोदी ने कहा कि किराये के मकान से अपने घर तक का सफर न केवल आशाओं और सपनों का, बल्कि स्थिरता का भी प्रतीक है।
प्रधानमंत्री ने देश के विकास में शहरों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार शहरों में रहने वाले हर परिवार को बेहतर जीवनशैली देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपने लिए कभी घर न बनाने की बात कहते हुए चार करोड़ से अधिक गरीबों को घर देकर उनका सपना पूरा करने का उल्लेख किया।
कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 2025 को नए अवसरों का वर्ष बताते हुए कहा कि भारत इस साल आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता के साथ दुनिया में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगा। उन्होंने भारत को एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब और युवाओं के लिए नए स्टार्टअप का केंद्र बनाने की बात कही।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी उपस्थित रहे। पीएम मोदी ने अशोक विहार से अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए आपातकाल के दिनों का जिक्र किया, जब वह इस क्षेत्र में भूमिगत आंदोलन का हिस्सा थे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।