दशहरा पर ‘अन्याय दहन’: परिवहन कर्मियों ने जलाए शोषण, मिलावट और भ्रष्टाचार के पुतले

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (04 अक्टूबर, 2025): दशहरा के पावन पर्व पर जहां पूरे देश में रावण दहन (Ravana Effigy Burning) के जरिए बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया गया, वहीं दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने इस पर्व को एक अलग अंदाज़ में मनाया। लालकिला क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में रावण के साथ-साथ अन्याय (Injustice), शोषण (Exploitation) और मिलावटखोरी (Adulteration) के प्रतीक पुतलों का भी दहन किया गया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा कि वर्षों से टैक्सी और बस ऑपरेटर आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न झेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि “सरकार ने पेट्रोल में एथनोल की मिलावट कर जनता के साथ धोखा किया है। जनता पूरे पैसे 100% पेट्रोल-डीजल के देती है, तो फिर मिलावट क्यों की जा रही है?” सम्राट ने मांग की कि पेट्रोलियम कंपनियों पर सख्त कार्रवाई हो और दोषियों की संपत्ति जब्त कर जनता को राहत दी जाए।

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक चालान (Traffic Penalty) और इंश्योरेंस (Insurance) नियम आम परिवहनकर्मियों के लिए असहनीय बोझ बन चुके हैं। “जहां गलती से यूनिफॉर्म न पहनने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगता है, वहीं सड़कें टूटी पड़ी हैं और प्रशासन पर कोई दंड नहीं,” सम्राट ने कहा।

ट्रांसपोर्टर्स ने पैनिक बटन (Panic Button) घोटाले पर भी सवाल उठाए, यह आरोप लगाते हुए कि “5 रुपये के उपकरण पर 9,000 से 22,000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जबकि कॉल सेंटर अब तक नहीं बनाया गया।”

सम्राट ने कहा कि प्रदूषण के नाम पर बीएस-4 डीजल वाहनों को बंद करना और निजी कंपनियों द्वारा टोल वसूली भ्रष्टाचार की जड़ बन चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया, “जब सड़कें जनता के पैसे से बनी हैं, तो टोल टैक्स क्यों वसूला जा रहा है?”

कार्यक्रम का उद्देश्य जनता में जागरूकता (Public Awareness) फैलाना था कि दशहरा केवल रावण दहन तक सीमित नहीं, बल्कि हर प्रकार की बुराई और भ्रष्टाचार के दहन का प्रतीक बने।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।