NOIDA News (04/10/2025): फेस-दो थाना क्षेत्र के बीपीएल कट के पास गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहे ट्रक ने स्कूटी सवार दो बहनों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छोटी बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया।
मृतका के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दोनों बेटियां—अंकिता सिंह और प्रतिभा सिंह उर्फ अर्पिता—गुरुवार दोपहर स्कूटी से दादरी जा रही थीं। जैसे ही वे बीपीएल कट के पास पहुंचीं, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी असंतुलित हो गई और अर्पिता सड़क पर गिर पड़ी। ट्रक का अगला पहिया सीधे उसके सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अंकिता भी हादसे में स्कूटी से उछलकर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के समय ट्रक चालक नशे में था और वाहन को अनियंत्रित तरीके से चला रहा था। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है और आरोपी की तलाश में एक टीम गठित कर दी गई है। फेस-दो थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक की जांच की जा रही है और चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
मृतक किशोरी अर्पिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिवार और आसपास के लोग इस घटना से गमगीन हैं। हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि कब तक तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों की वजह से मासूम जिंदगियां सड़क पर यूं ही खत्म होती रहेंगी। यह हादसा एक बार फिर ट्रैफिक अनुशासन और शराब पीकर वाहन चलाने की गंभीर समस्या को सामने लाता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।