बॉबी देओल ने भगवान राम बनकर किया रावण वध | लव कुश रामलीला

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (03 अक्टूबर 2025): दिल्ली की विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला इस बार एक खास वजह से चर्चा में रही। लालकिला मैदान में आयोजित इस भव्य आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण रहा बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल का भगवान राम का प्रतीकात्मक रूप से मंचन करना। उन्होंने तीर चलाकर रावण का वध किया और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया। इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए मैदान में लाखों श्रद्धालु और दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने जोरदार जयघोष के साथ इस दृश्य का स्वागत किया।

इस अवसर पर अभिनेता निखिल द्विवेदी भी मंच पर मौजूद रहे और उन्होंने भी बॉबी देओल के साथ मिलकर इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि बॉबी देओल एक धार्मिक प्रवृत्ति के अभिनेता हैं और अपने फिल्मी करियर के 30 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उन्होंने भगवान राम की शरण में आकर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का निर्णय लिया।

अर्जुन कुमार ने आगे बताया कि लव कुश रामलीला में इससे पहले भी कई बड़े फिल्मी सितारे शामिल हो चुके हैं। इनमें अजय देवगन, करीना कपूर, रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार, साउथ सुपरस्टार प्रभास, जॉन अब्राहम सहित कई नाम शामिल हैं। सभी कलाकारों ने भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त की है।

लालकिला मैदान में हुए इस भव्य रावण वध कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि लव कुश रामलीला न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि फिल्मी सितारों की मौजूदगी से इसका आकर्षण और भी बढ़ जाता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।