GREATER NOIDA News (03/10/2025): ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज के दंत विज्ञान संकाय के जन स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग ने लोगों के लिए ओरल हेल्थ ड्राइव का आयोजन किया। विश्वविद्यालय के कई छात्रों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने मौखिक स्वास्थ्य जांच के इस अवसर का लाभ उठाया। जागरूकता गतिविधियों के एक भाग के रूप में बीडीएस तृतीय वर्ष के छात्रों ने मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज के कार्यवाहक डीन डॉ हेमंत ने कहा कि हम जो कुछ खाते-पीते हैं वो मुंह से होता हुआ ही पेट में जाता है, ऐसे में अगर मुंह ही साफ नहीं रहेगा तो स्वास्थ्य संबंधी अलग-अलग तरह की दिक्कतें हो सकती है। दांतों में पीलापन नजर आना, प्लाक जमना, मुंह से बदबू आना, जीभ पर सफेदी दिखना, मसूड़ों का सूजना और दांतों की सड़न खराब ओरल हेल्थ की तरफ इशारा करते हैं। ऐसे में मुंह की सही तरह से सफाई करना जरूरी है।

इस अभियान का नेतृत्व जन स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ स्वाति शर्मा ने अपनी समर्पित टीम, जिसमें डॉ साकची और डॉ फैसल शामिल है। डॉ वारशा,डॉ रितिका और अन्य विभागों के संकाय सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया, जिन्हें पीजी छात्रों और प्रशिक्षुओं का समर्थन मिला।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।