GREATER NOIDA News (03/10/2025): ग्रेटर नोएडा में बुधवार को हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। रबूपुरा थाना क्षेत्र के कलूपुरा गांव निवासी 31 वर्षीय प्रदीप शर्मा, जो स्थानीय विद्यालय में शिक्षक थे, गुरुवार को उपचार के दौरान जिंदगी की जंग हार गए।
जानकारी के अनुसार, प्रदीप शर्मा रोज़ाना की तरह बुधवार सुबह अपनी स्प्लेंडर बाइक से स्कूल जा रहे थे। जब वह भीकनपुर पुलिया के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज़ रफ्तार ऑटो रिक्शा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि प्रदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें नज़दीकी अस्पताल पहुँचाया।
डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन देर रात उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। शोक संतप्त परिवार ने प्रदीप का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया।
पुलिस का कहना है कि हादसे के जिम्मेदार ऑटो चालक की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ते ऑटो रिक्शा चालकों की लापरवाही और तेज़ रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।
प्रदीप शर्मा की असमय मौत से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा स्कूल प्रबंधन भी गहरे सदमे में है। विद्यालय के सहकर्मियों ने उन्हें एक जिम्मेदार, ईमानदार और छात्रों का प्रिय शिक्षक बताया। गाँव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और न्याय दिलाया जाए। यह हादसा एक बार फिर इस सच्चाई को उजागर करता है कि सड़कों पर बढ़ती लापरवाह ड्राइविंग निर्दोष ज़िंदगियों को समय से पहले खत्म कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।