New Delhi News (02/10/2025): दिल्ली हाट में आज से खादी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने कहा कि दिल्ली हाट, आईएनए में खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज़ कमीशन और MSME द्वारा आयोजित विशेष खादी प्रदर्शनी केवल एक बाज़ार नहीं है, बल्कि यह स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का अमूल्य संदेश लेकर आई है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन देशवासियों को अपने कारीगरों की मेहनत और परंपरागत कला से जोड़ने का एक अनोखा प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान “स्वदेशी खरीदें, स्वदेशी बेचें” को नई गति और चेतना प्रदान कर रही है। उनका कहना था कि आज का भारत स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर न केवल आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान भी मजबूत कर रहा है।
खादी को उन्होंने केवल वस्त्र नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा की अभिव्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि खादी हमारी संस्कृति, हमारे कारीगरों की मेहनत और आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न का प्रतीक है। इस प्रदर्शनी में देशभर के बुनकर और कारीगर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं, जो ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को साकार करता है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि खादी की यह यात्रा हमें यह स्मरण कराती है कि स्वावलंबन ही राष्ट्रीय गौरव का पथ है। यही पथ भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में अग्रसर कर रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे खादी और स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर न केवल अपने जीवन में सादगी और स्वाभिमान लाएं, बल्कि देश के कारीगरों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाएं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।