केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिली बड़ी सौगात, कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (01/10/2025): केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने बुधवार को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की गई है। अब 1 जुलाई 2025 से यह 58 प्रतिशत हो जाएगा, यानी 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी। इस फैसले से करीब 49 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा। मंत्री ने कहा कि देशभर में इसका सकारात्मक प्रभाव होगा और यह निर्णय कर्मचारियों के जीवन स्तर को मजबूती प्रदान करेगा।
राज्यों के कर्मचारियों को भी लाभ
केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने बताया कि केंद्र सरकार के इस फैसले का सीधा असर राज्यों पर भी पड़ेगा। राज्य सरकारों के कर्मचारी भी इसका फायदा उठाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी से लगभग 10,084 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक व्यय होगा। यह कदम कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित में एक बड़ी राहत है और लंबे समय से उनकी मांग रही थी।
देश में खुलेंगे 57 नए केंद्रीय विद्यालय
कैबिनेट के दूसरे अहम फैसले में देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की गई है। वर्तमान में 1281 केंद्रीय विद्यालयों में लगभग 14 लाख छात्र पढ़ रहे हैं। नए विद्यालयों में से 20 उन जिलों में होंगे जहां अब तक कोई केंद्रीय विद्यालय नहीं है। 14 आकांक्षी जिलों में, चार नक्सल प्रभावित (LWE) जिलों में और पांच विद्यालय पहाड़ी एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में खोले जाएंगे। यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को और मजबूत करेगा।
शिक्षा क्षेत्र में बड़ा निवेश और अवसर
सरकार के इस निर्णय से लगभग 87,000 नए छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा और 4,600 नई शिक्षक पोस्ट सृजित होंगी। इसके लिए कुल 5,863 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिसमें 2,586 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय (Capex) और 3,277 करोड़ रुपये परिचालन व्यय पर खर्च होंगे। मंत्री ने कहा कि यह कदम न केवल शिक्षा क्षेत्र को मजबूती देगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।