UPITS में तकनीक और उद्योगों का प्रदर्शन, विजिटर्स और छात्रों ने सराहा
ट्रेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (01/10/2025): ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित इंडिया एक्सपो 2025 में देश-विदेश की कंपनियों ने अपने-अपने स्टॉल्स लगाकर नई-नई तकनीक और उद्योगों का प्रदर्शन किया। इस दौरान इंडस्ट्री प्रतिनिधियों, विदेशी खरीदारों के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
टेन न्यूज़ की टीम ने एक्सपो में मौजूद विजिटर्स से बातचीत की। विजिटर्स ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से उन्हें आधुनिक तकनीकों और कंपनियों के प्रोडक्ट्स जैसे ड्रोन, मशीनें, रोबोटिक्स और डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के बारे में नज़दीकी जानकारी मिली। यह अनुभव उनके लिए बेहद ज्ञानवर्धक और उपयोगी साबित हुआ।
छात्रों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें यहां आकर न केवल विभिन्न तकनीकों की जानकारी मिली बल्कि यह भी समझ आया कि वे किन-किन क्षेत्रों में भविष्य की संभावनाओं को तलाश सकते हैं। छात्रों का कहना था कि हर स्टॉल पर प्रदर्शित उत्पादों और उनकी कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी उनके लिए काफी प्रेरणादायक रही।
वहीं विजिटर्स ने इंडिया एक्सपो मार्ट के वेन्यू को भी बेहद सकारात्मक बताते हुए कहा कि यहां का साफ-सुथरा माहौल, तकनीक आधारित स्टॉल्स और विभिन्न फूड स्टोर्स आयोजन को और आकर्षक बनाते हैं। कुल मिलाकर, इंडिया एक्सपो 2025 विजिटर्स और छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक, उपयोगी और यादगार अनुभव साबित हुआ।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।