ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दशहरा महोत्सव पर महिलाओं ने किया महाभारत का मंचन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (30 September 2025): ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसायटी में दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सोसायटी की महिलाओं ने तिकोना पार्क में महाभारत पर आधारित विशेष नृत्य-नाट्य प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इसमें अनुष्का अग्रवाल, नूपुर श्रीवास्तव, रीतिका, गरिमा त्यागी, प्रियंका जायसवाल, कोमल और रश्मि झा ने मंच पर महाभारत के प्रसंगों को जीवंत कर दिया।

वहीं, सोसायटी के बाल कलाकारों ने नृसिंह एक्ट की शानदार प्रस्तुति दी। युवराज, जैमिन, अक्षत, अन्वी, वान्या, वैदिक और प्रिशा ने अपने अभिनय और नृत्य से भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार को मंच पर जीवंत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इन दोनों प्रस्तुतियों की कोरियोग्राफी रीतिका ने की।

समाज सेविका अंकिता राजपूत ने महिलाओं और बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को हमारी सनातन परंपराओं और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे आयोजन अत्यंत सराहनीय हैं और इन्हें लगातार प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।