समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू में नवरात्रि उत्सव की रौनक, भक्ति और संस्कृति का संगम
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (30/09/2025): नवरात्रि की पावन धूम ने समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू को भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। संपूर्ण आवासीय परिसर भक्ति स्वर और नृत्य की थाप से गूंज उठा। मंच पर बच्चों से लेकर महिलाओं तक सभी ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से माहौल को यादगार बना दिया।
शाम का शुभारंभ बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों से हुआ, जिसमें माँ काली की झांकी पर आधारित नृत्य ने सबका मन मोह लिया। अनीका, आरना, आन्या, दृशा, नविषा और श्रेया ने मिलकर इस प्रस्तुति को इतना जीवंत बना दिया कि दर्शकों ने तालियों से पूरा परिसर गूंजा दिया।
इसके बाद महिलाओं ने गरबा और लोक नृत्य की ऐसी झड़ी लगाई कि पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से भर उठा। दीप्ति, शिप्रा, पूजा, मोनिका दीक्षित, मोनिका डिमरी, रिचा, अंकिता, सोनम, प्रियंका, परी, शिखा और रेनु ने अपनी लयबद्ध डांडिया प्रस्तुति से त्योहार की भव्यता में चार चांद लगा दिए। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक संगीत की ताल पर झूमते कदमों ने दर्शकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया।

समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू के इस सामूहिक आयोजन ने यह साबित किया कि नवरात्रि केवल धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना, एकजुटता और पारिवारिक बंधन को मजबूत करने का भी पर्व है।आयोजकों के अनुसार, इस तरह के कार्यक्रम न केवल उत्सव की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि समाज को एक मंच पर लाकर सांस्कृतिक विरासत को संजोने और नई पीढ़ी को उससे जोड़ने का कार्य भी करते हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।