New Delhi News (30/09/2025): दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से चल रही भीषण गर्मी से आज लोगों को थोड़ी राहत मिली। मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट बदली और कई इलाकों में हल्की और तेज बारिश दर्ज की गई। पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में हल्की वर्षा हुई और उतर–पूर्वी दिल्ली में भी मध्यम वर्षा हुई, जिससे लोगों ने उमस और गर्मी से राहत महसूस की। बारिश के साथ ही तापमान में भी गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया।
पिछले 24 घंटे में तापमान का हाल
सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। हालांकि मंगलवार को हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। लोग सुबह से ही मौसम में आए इस बदलाव का आनंद लेते नजर आए।
मौसम विभाग ने जताई संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हवाओं के रुख में बदलाव हुआ है। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने अनुमान जताया है कि 30 सितंबर को गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, रेवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने बताया कि एक से तीन अक्टूबर तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्यत: शुष्क रहेगा। हालांकि, हवाओं के बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में बारिश की फुहारों ने राहत और ताजगी का एहसास कराया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।