सभी एग्जिबिटर्स बड़े लेवल पर व्यापार किए: डॉ राकेश कुमार , चेयरमैन, इंडिया एक्सपो मार्ट | UPITS

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (29/09/2025): ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट ( India Expo Mart) में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (Uttar Pradesh International Trade Show) का आज 29 सितंबर को आखिरी दिन है, इस अवसर पर समापन समारोह में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister Piyush Goyal) ने शिरकत किया।

इस विशेष मौके पर इंडिया एक्सपो मार्ट (India Expo Mart) के चेयरमैन डॉक्टर राकेश कुमार (Dr Rakesh Kumar) ने टेन न्यूज़ नेटवर्क से खास बातचीत में कहा कि 2250 एग्जीबिटर्स के साथ UPITS का तीसरा संस्करण आज समाप्त हुआ है। यहां 5 लाख से अधिक लोगों ने विजिट किया और 12000 करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ। आगे उन्होंने बताया कि यहां आने वाले सभी एग्जीबिटर्स ने बड़े लेवल पर बिजनस किया है , जो ट्रेड शो की सफलता को दर्शाता है। रशियन फेडरेशन ट्रेडिंग पार्टनर था, उनके साथ लगभग 30 बड़ी कंपनियां यहां पर आई थी। उनके साथ बहुत सारे व्यापारिक समझौते हुए हैं। डॉ राकेश कुमार ने कहा कि हम समझते हैं कि आने वाले सालों में UPITS और आगे बढ़ेगा और बड़े अच्छे कीर्तिमान स्थापित करेगा।

डॉ राकेश कुमार ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में सबसे अधिक योगदान प्रशासन और पुलिस का है और हम उन्हें तहे दिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने सभी चुनौतियों के एंगल को बहुत पहले ही भांप कर निस्तारण कर दिया था। उन चुनौतियों के हर एक एंगल पर 2 महीने पहले से ही अलग-अलग मीटिंग तथा कमिटियां बनाकर काम किया और बहुत अच्छी तरह से एग्जीक्यूटिव प्लानिंग रही है। प्लान को एग्जीक्यूट करने में बहुत कम समय लगा। फूलप्रूफ प्लानिंग होने से कोई विशेष बाधा नहीं आई। खासतौर पर त्योहार का सीजन था तो लोगों का काफी अधिक आवागमन था, लेकिन तैयारी इतनी अच्छी थी कि यहां पर सबकुछ सुचारू रूप से संपन्न हो गया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।