बड़ी खबर: राहुल गांधी को किसने दी जान से मारने की धमकी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi (29/09/2025): कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को जान से मारने की धमकी मिली है। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह विपक्ष के आवाज को दबाने की सुनियोजित साजिश है। इस धमकी को लेकर कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा और राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई।

पूर्व ABVP नेता पर आरोप

कांग्रेस ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रिंटू महादेव ने राहुल गांधी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा के एक प्रवक्ता ने तो टीवी पर राहुल गांधी के सीने में गोली मारने जैसी बात कही, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सुरक्षा पर सवाल और साजिश की आशंका

खेड़ा ने कहा कि पहले भी सीआरपीएफ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पत्र लिखा था, जिसे लीक कर दिया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर राहुल गांधी की सुरक्षा को राजनीतिक रंग क्यों दिया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि इसमें गहरी साजिश की बू आ रही है।

भाजपा-आरएसएस पर सीधा निशाना

कांग्रेस ने कहा कि जब-जब भाजपा और आरएसएस वैचारिक बहस में हारते हैं, तब वे हिंसा का सहारा लेते हैं। खेड़ा ने कहा कि पहले गालियों से राहुल गांधी को चुप कराने की कोशिश हुई और अब गोलियों से धमकाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “आपकी चोरी रंगे हाथों पकड़ी गई है और अब जनता गांधी के मुद्दों की ओर आकर्षित हो रही है।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।