दिल्ली में डेंगू-मलेरिया के बीच DBC कर्मचारियों की हड़ताल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (29/09/2025): दिल्ली में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसे मौसमी रोग तेजी से फैल रहे हैं, लेकिन इस बीच एमसीडी के जन-स्वास्थ्य विभाग के डीबीसी/सीएफडब्ल्यू कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठ गए हैं। सोमवार को सिविक सेंटर, एमसीडी मुख्यालय के बाहर हजारों कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हुए। हड़ताल की वजह से राजधानी में बीमारियों से निपटने के लिए चल रहे फॉगिंग और सर्वे कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

आम आदमी पार्टी नेता ने किया समर्थन

एमसीडी में विपक्ष के आम आदमी पार्टी के नेता अंकुश नारंग हड़ताल स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि हड़ताल लंबी न खिंचे, क्योंकि इससे दिल्ली गंभीर मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकती है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी जायज़ मांगों को लेकर भाजपा मेयर और निगम आयुक्त से बात करेंगे और समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।

5200 कर्मचारी हड़ताल पर

इस हड़ताल में करीब 5200 डीबीसी कर्मचारी शामिल हो गए हैं। ये वही कर्मचारी हैं जो शहरभर में घर-घर जाकर डेंगू और मलेरिया के लार्वा की जांच करते हैं और फॉगिंग जैसी गतिविधियों में लगे रहते हैं। उनकी गैरहाजिरी से स्वास्थ्य विभाग की रोकथाम संबंधी कवायद पर बड़ा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

कर्मचारियों की तीन प्रमुख मांगें

हड़ताली कर्मचारियों की तीन मुख्य मांगें सामने आई हैं। पहली, सभी कर्मचारियों को समान वेतन दिया जाए। दूसरी, 25 साल से अधिक सेवा करने के बावजूद उन्हें मेडिकल और अर्जित अवकाश (earned leave) का लाभ नहीं मिल रहा है, जिसे तुरंत लागू किया जाए। तीसरी मांग यह है कि किसी कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु होने पर उसके परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, हड़ताल जारी रहेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।