Delhi BJP Office उद्घाटन समारोह को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रूटों पर जानें से बचें
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (29/09/2025): दिल्ली में भाजपा प्रदेश मुख्यालय के उद्घाटन समारोह के चलते राजधानी की सड़कों पर सोमवार को विशेष यातायात व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम पॉकेट-05, डीडीयू मार्ग, नई दिल्ली में 29 सितंबर 2025 को दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं के जुटने की संभावना को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
शाम 4 से 8 बजे तक डायवर्जन
यातायात पुलिस के मुताबिक, शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू रहेंगे। इसमें BSZ मार्ग, IP मार्ग, JLN मार्ग, मिंटो रोड, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, मिरार्ड रोड और आस-पास के इलाके शामिल हैं। सबसे अहम डीडीयू मार्ग (ITO चौक से मिंटो रोड रेड लाइट तक दोनों कैरिजवे) पर शाम 4 बजे से सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
यात्रियों के लिए विशेष सलाह
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को यातायात पुलिस ने चेम्सफोर्ड रोड का उपयोग करने की सलाह दी है। अजमेरी गेट साइड से बचने की अपील की गई है ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। साथ ही, नागरिकों से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।
पार्किंग पर सख्त कार्रवाई
पुलिस ने साफ किया है कि BSZ मार्ग, IP मार्ग, डीडीयू मार्ग और मिंटो रोड पर किसी भी वाहन की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। यहां खड़ी गाड़ियों को तुरंत टो किया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्देशों का पालन करें और यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की योजना बना लें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।