नंद नगरी से गगन सिनेमा तक 6 लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (28/09/2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने सेवा पखवाड़े के अवसर पर यमुना पार क्षेत्र को एक बड़ी सौगात दी। रविवार को नंद नगरी से गगन सिनेमा तक बने 6 लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया गया। इस फ्लाईओवर के चालू होने से रोजाना लाखों वाहन चालक ट्रैफिक जाम से राहत पाएंगे और औसतन 15 मिनट की बचत कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फ्लाईओवर यमुना पार के लाखों परिवारों के जीवन को सहज और सरल बनाने का साधन बनेगा। वर्षों से अधर में लटके इस प्रोजेक्ट को भाजपा सरकार ने सिर्फ सात महीनों में पूरा कर दिखाया है। उन्होंने इसे भाजपा सरकार की “गति, संकल्प और गुड गवर्नेंस” का उदाहरण बताया।

रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली तेजी से विकसित हो रही है। यह फ्लाईओवर राजधानी की रफ्तार बढ़ाने वाला है, नागरिकों को राहत देने वाला है और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ता ठोस कदम है।

लोकार्पण समारोह में सांसद मनोज तिवारी, कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, विधायक मोहन सिंह बिष्ट और स्थानीय गणमान्य जन भी मौजूद रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए भाजपा सरकार की कार्यशैली की सराहना की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।