भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर ने आयोजित की आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यशाला

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (26/09/2025): भारतीय जनता पार्टी (BJP) गौतमबुद्ध नगर इकाई द्वारा शुक्रवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलेभर से कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की और संचालन जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर ने किया।

प्रांशुदत्त द्विवेदी का संबोधन

अपने उद्बोधन में प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का सपना अब प्रत्येक क्षेत्र में साकार हो रहा है। उन्होंने कहा, आज का भारत केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर नहीं बल्कि सामरिक रूप से भी मजबूत है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मात्र 22 मिनट में पाकिस्तान को झुकने पर मजबूर करने वाला भारत अब किसी भी शक्ति के सामने झुकता नहीं है। यही भारत आज अमेरिकी टैरिफ की धमकियों से भयभीत नहीं होता, बल्कि गरीब देशों के साथ खड़े होकर विश्व की महाशक्तियों के बीच अपनी सशक्त भूमिका निभाता है।

द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन को स्वदेशी वस्तुओं और उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करें।

जिला प्रभारी और विधायकों की अपील

जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे गाँव-गाँव और नगर-नगर जाकर दुकानदारों और उपभोक्ताओं को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए प्रेरित करें। वहीं, विधान परिषद सदस्य नरेन्द्र भाटी और जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, भारत की आत्मनिर्भरता तभी साकार होगी जब जनता स्वदेशी उत्पादों को अपनाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान को आम लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा।

आगामी कार्यक्रम

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने जानकारी दी कि 28 से 30 सितम्बर तक जिले के सभी मंडलों में आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं के माध्यम से व्यापक स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया जाएगा।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय भाटी, जिला महामंत्री मनोज गर्ग, दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, देवा भाटी, सुनील भाटी, पवन रावल, कर्मवीर आर्य, रवि जिंदल, चन्द्रमणि भारद्वाज, वरुण धीमान, सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, अमित पंडित, रजनी तोमर, विमल पुंडीर, इन्द्र नागर, सतीश भाटी, अर्पित तिवारी, महेंद्र नागर, सरफराज अली, जितेन्द्र भाटी, विजय रावल, अजीत मुखिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस भव्य कार्यशाला ने न केवल कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार किया बल्कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को जिले में जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प भी दिलाया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।