Greater Noida News (26 September 2025): उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 के दूसरे दिन रूस-भारत व्यापार संवाद एवं बी2बी मीटिंग का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश शासन के अधिसचिव, अवसंरचना एवं औद्योगिक विकास विभाग, आलोक कुमार और भारत में रूस के उप-व्यापार आयुक्त डॉ. एवगेनी ज़ेंचेंको ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और रूसी प्रतिनिधिमंडल ने सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान निर्यात-आयात के अवसरों, बीमा क्षेत्र में सहयोग और उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।

चर्चा के मुख्य बिंदुओं में प्रदेश की अत्याधुनिक अवसंरचना, प्रगतिशील नीतियां और पहले से ही प्रदेश में सफलतापूर्वक कार्य कर रहे वैश्विक ब्रांड्स की उपलब्धियां शामिल रहीं। अधिकारियों ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश अब वैश्विक व्यापार और निवेश का प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।
यह सत्र भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करने वाला साबित हुआ, साथ ही उत्तर प्रदेश को एक उच्च संभावनाओं वाले निवेश गंतव्य के रूप में प्रदर्शित किया। इससे भविष्य में भारत-रूस के बीच और गहरे सहयोग का मार्ग प्रशस्त हुआ।

गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25-29 सितंबर तक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (Uttar Pradesh International Trade Show) का शानदार आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन बृहस्पतिवार, 25 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।