Greater Noida News (26 September 2025): उत्तर प्रदेश अपनी प्रगतिशील नीतियों और विकास उन्मुख माहौल की वजह से देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा अपनाई गई दूरदर्शी नीतियों ने निवेशकों का भरोसा लगातार मज़बूत किया है। इसी कड़ी में सतत समाधान (Sustainable Solutions) के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी बलरामपुर बायोयुग ने उत्तर प्रदेश में निवेश का बड़ा फैसला लिया है। कंपनी को राज्य सरकार की इन्वेस्ट यूपी द्वारा लाई गई अभिनव बायोप्लास्टिक पॉलिसी ने खासा प्रेरित किया है।
बायोयुग का यह कदम दर्शाता है कि वैश्विक और घरेलू उद्योगपति उत्तर प्रदेश की नवाचार, हरित प्रौद्योगिकी और सतत विकास की सोच पर भरोसा जता रहे हैं। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 में बायोयुग ने अपना स्टॉल लगाया है, जहां उन्होंने अपने सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स, अभिनव विचार और आने वाले निवेश की योजनाओं को प्रदर्शित किया।
कंपनी की भागीदारी यह संकेत देती है कि उत्तर प्रदेश किस तेज़ी से नेक्स्ट जेनरेशन इंडस्ट्रीज़ का हब बनकर उभर रहा है, जहां आर्थिक विकास के साथ पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी का भी संतुलन कायम किया जा रहा है।

गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25-29 सितंबर तक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (Uttar Pradesh International Trade Show) का शानदार आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन बृहस्पतिवार, 25 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।