मोदीनगर में घर में अकेली 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, दीवार फांदकर घर में घुसा पड़ोसी युवक
टेन न्यूज नेटवर्क
Ghaziabad News (24/11/2026): गाजियाबाद के मोदीनगर में 15 वर्षीय दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला एक युवक घर की दीवार फांदकर अंदर घुसा और छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने की आहट मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात छात्रा के परिजन एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान 15 वर्षीय छात्रा घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस में रहने वाला युवक घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ और छात्रा को कमरे में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग घर की ओर आने लगे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला।
परिजनों के घर लौटने पर छात्रा ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की। परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी पक्ष की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर मोदीनगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम के मुताबिक, मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।