New Delhi News (26/09/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने गुरुवार को चांदनी चौक का दौरा किया और इलाके में साफ-सफाई की स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि चांदनी चौक जैसे ऐतिहासिक और व्यस्त क्षेत्र में सफाई व्यवस्था मजबूत होना बेहद जरूरी है। सीएम ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में भाग लेते हुए श्रमदान भी किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने चांदनी चौक को इसलिए चुना, क्योंकि यह दिल्ली का एक प्रमुख विरासत स्थल है जहां रोजाना लाखों लोग आते हैं। यहां कई धार्मिक स्थल हैं और नवरात्र के दौरान शोभायात्राएं भी निकलती हैं। सीएम गुप्ता ने क्षेत्र में पान की पीक के धब्बे और कूड़ेदानों की कमी को गंभीर समस्या बताया और इन पर तत्काल कदम उठाने को कहा।
लोगों की जिम्मेदारी पर भी दिया जोर
रेखा गुप्ता ने साफ किया कि केवल प्रशासन ही नहीं बल्कि आम नागरिकों और दुकानदारों को भी सफाई बनाए रखने में योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी दुकानदार का कर्मचारी इलाके में गंदगी फैलाता है, तो खुद दुकानदार को उसे समझाना चाहिए। यहां तक कि पड़ोसी दुकानदारों को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और गंदगी फैलाने वालों को रोकना होगा।
पोस्टरों और दीवारों पर गंदगी रोकने का संदेश
मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिया कि वे दीवारों पर पोस्टर न लगाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे पोस्टर शहर की सुंदरता खराब करते हैं और देखने में भी अच्छे नहीं लगते। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर होर्डिंग लगाए भी जाएं तो कुछ दिन बाद उन्हें हटा दिया जाए ताकि जगह साफ और व्यवस्थित बनी रहे।
स्वच्छता ही सेवा अभियान को मिली नई दिशा
सीएम गुप्ता की इस पहल से साफ है कि सरकार राजधानी में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के जरिए न सिर्फ अधिकारियों बल्कि नागरिकों को भी जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। चांदनी चौक जैसे ऐतिहासिक और व्यस्त इलाके में सफाई व्यवस्था का सुधार दिल्ली के अन्य इलाकों के लिए भी मिसाल बनेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।