UPITS 2025: रूस और भारत के बीच व्यापारिक रिश्ते नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं: Dr. Rakesh Kumar, Chairman, India Expo Mart

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (24/09/2025): यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 का तीसरा संस्करण इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 सितंबर से 29 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस बार 80 से अधिक देशों के व्यापार प्रतिनिधि शामिल हैं, और रूस को ‘पार्टनर कंट्री’ बनाया गया है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्देश्य उत्तर प्रदेश और भारत के उद्योगों को वैश्विक मंच पर पेश करना और नए व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देना है।

इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर (IEML) के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने आज प्रेस से बातचीत में कहा कि, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) का तीसरा संस्करण अब तक का सबसे भव्य और सफल होने जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा – हम सब मिलकर इस मंच को एक वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में काम कर रहे हैं। यह गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश आज वर्ल्ड ट्रेड के नए नक्शे पर तेजी से उभर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि इस बार शो में 80 से अधिक देशों से प्रतिनिधि और खरीदार शामिल हो रहे हैं। इनमें रूस, अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई बड़े बाजार शामिल हैं। डॉ राकेश कुमार ने कहा, विदेशी प्रतिनिधियों का इतना बड़ा जमावड़ा बताता है कि भारतीय एमएसएमई और उत्तर प्रदेश के उद्योग अब दुनिया की पसंद बन चुके हैं। यह हमारे लिए निर्यात बढ़ाने और नई संभावनाएं खोजने का सुनहरा अवसर है।

इस वर्ष रूस को ‘पार्टनर कंट्री’ बनाया गया है। इससे पहले 2024 के संस्करण में वियतनाम ने यह भूमिका निभाई थी। अध्यक्ष ने जानकारी दी कि 26 सितंबर को रूस का एक उच्च स्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल विशेष मीटिंग के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचेगा। रूस और भारत के बीच व्यापारिक रिश्ते नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं। यह ट्रेड शो उस साझेदारी को और मजबूत करेगा, उन्होंने कहा।

राकेश कुमार ने कहा कि एक्सपो मार्ट इस आयोजन के माध्यम से न केवल भारतीय कारीगरों और निर्माताओं को वैश्विक बाजार से जोड़ रहा है, बल्कि यह प्लेटफॉर्म निवेश, नवाचार और तकनीक को भी आगे बढ़ा रहा है। हमारे देश के छोटे और मध्यवर्ग उद्योगो को(MSMEs) यहां अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। इस बार टेक्सटाइल, हैंडीक्राफ्ट, फूड प्रोसेसिंग, आईटी, ऑटोमोबाइल, एग्रीकल्चर और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सेक्टर पर विशेष फोकस किया गया है, उन्होंने विस्तार से बताया।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों और आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा, मैं दिल से सभी मेहमानों का धन्यवाद करता हूं। खासकर उन देशों के प्रतिनिधियों का, जिन्होंने हजारों किलोमीटर दूर से आकर हमारे साथ जुड़ने का फैसला किया है। यह सिर्फ एक ट्रेड शो नहीं, बल्कि वैश्विक व्यापार, संस्कृति और सहयोग का संगम है।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) की शुरुआत 2023 में हुई थी। पहले दो संस्करणों को मिली शानदार सफलता के बाद इसका तीसरा संस्करण और भी बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। इस बार 2000 से अधिक एग्जीबिटर्स अपने उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्देश्य राज्य को एक वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।