NOIDA News (23/09/2025): नोएडा के सेक्टर-107 स्थित सन वर्ड सोसाइटी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। घटना की सूचना आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां भेजी गईं और करीब 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में बताया गया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घटना के समय फ्लैट के अंदर लोग मौजूद नहीं थे, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।
सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आग की सूचना दोपहर 2:35 बजे टावर नंबर 11, फ्लैट नंबर 201 से मिली। मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंचीं और आसपास के फ्लोर को खाली करा सुरक्षित कर लिया गया। घर के अंदर रखा सामान जलने से अभी भी धुआं निकल रहा है। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के दौरान किसी भी व्यक्ति के चोटिल होने की खबर से इनकार किया है। हालांकि, फ्लैट के अंदर कई घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए हैं। पुलिस और फायर विभाग द्वारा शुरुआती जांच जारी है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि धुंए और जलती हुई गंध से आस-पड़ोस के लोग डर गए थे। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर टावर के बाकी फ्लोर खाली कराए गए। अधिकारियों ने आग लगने के कारणों का विस्तृत जांच करने की बात कही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।