हर खरीद में हो भारत की मिट्टी की खुशबू: पीएम मोदी का आह्वान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

National News (23/09/25): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आह्वान किया है कि वे हर खरीददारी में भारतीयता की झलक रखें और ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भारत के लिए विकास की नई ऊँचाइयों को छूने वाला होगा और इसके लिए आवश्यक है कि देश का हर नागरिक भारतीय वस्तुओं का उपयोग करे।

प्रधानमंत्री ने कहा— “जो भी चीज़ आप ख़रीदें, उसमें मेरे भारत की मिट्टी की खुशबू होनी चाहिए।”

मोदी जी ने यह भी स्पष्ट किया कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से न केवल देश की अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी, बल्कि युवाओं के लिए नए रोज़गार के अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने जीएसटी सुधारों का ज़िक्र करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य आम जनता को राहत देना और व्यापार को सरल बनाना है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि यह पावन पर्व भारत को और भी नए संकल्पों और विकास की ओर अग्रसर करेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।