दिल्ली की खुशहाली के लिए भाजपा अध्यक्ष ने धार्मिक स्थलों पर की प्रार्थना

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (1 जनवरी 2025): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने नए वर्ष के अवसर पर राजधानी दिल्ली की खुशहाली और समृद्धि के लिए विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने चांदनी चौक स्थित ऐतिहासिक श्री नरसिंह हनुमान मंदिर और गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में मत्था टेका और सभी दिल्लीवासियों के सुखमय जीवन की कामना की।

इसके साथ ही, सचदेवा ने हौज ख़ास स्थित प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर का भी दौरा किया। वहां उन्होंने मंदिर में दर्शन कर भगवान से दिल्ली के नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य, समृद्धि और उन्नति की प्रार्थना की।

इस अवसर पर वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की समृद्धि और यहां के नागरिकों का कल्याण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने धार्मिक स्थलों पर जाकर नई ऊर्जा और सकारात्मकता का अनुभव किया और उम्मीद जताई कि यह वर्ष सभी के लिए खुशियों से भरा होगा।

दिल्ली भाजपा का यह प्रयास राजधानी में धार्मिक और सामाजिक समरसता का संदेश देता है, जो नए वर्ष की शुरुआत को और भी खास बनाता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।