RSS प्रमुख मोहन भागवत को अरविंद केजरीवाल ने लिखा पत्र, बीजेपी के समर्थन पर सवाल!
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (01 जनवरी, 2025): दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। पत्र में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कथित गलत नीतियों और लोकतंत्र को कमजोर करने के मुद्दों पर RSS की स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया है कि क्या RSS दिल्ली चुनावों में बीजेपी का समर्थन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता खुलकर पैसे बांटकर वोट खरीद रहे हैं। केजरीवाल ने पूछा कि क्या RSS वोट खरीदने जैसी गतिविधियों का समर्थन करता है।
पत्र में उन्होंने दलित, पूर्वांचली और झुग्गी में रहने वाले लोगों के वोट काटने के बड़े स्तर पर प्रयास की बात भी कही। उन्होंने कहा कि यह गतिविधि लोकतंत्र के खिलाफ है और RSS को इस पर अपनी राय देनी चाहिए।
केजरीवाल ने यह भी कहा कि बीजेपी की नीतियां लोकतंत्र को कमजोर कर रही हैं। उन्होंने मोहन भागवत से यह पूछते हुए पत्र समाप्त किया कि क्या RSS को यह स्थिति स्वीकार्य है।
यह पत्र 30 दिसंबर 2024 को जारी किया गया और इसमें कई मुद्दों को लेकर RSS की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए। अरविंद केजरीवाल ने यह पत्र सार्वजनिक करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी बताया।
इस पत्र ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है और बीजेपी और RSS की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।