गौतमबुद्ध नगर आगमन अभिशाप?, सीएम योगी ने किया बड़ा खुलासा!

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (20 September 2025): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर आगमन हुआ। इस दौरान एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुराने राजनीतिक अंधविश्वास को चुनौती देने की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें कई बार चेतावनी दी गई थी कि “गौतम बुद्ध नगर जाने वाला मुख्यमंत्री दोबारा सत्ता में नहीं लौटता।”

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जब मैंने यहां आने का निर्णय लिया था, तब कई लोगों ने कहा कि जो भी मुख्यमंत्री गौतमबुद्ध नगर जाता है, वह दोबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंच पाता। लेकिन मैंने उसी समय तय कर लिया था कि अब तो जरूर जाऊंगा।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “आज मैं प्रदेश का पहला व्यक्ति हूं, जो लगातार पांच साल तक मुख्यमंत्री रहने के बाद जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से फिर से चुनकर आया हूं। यह सब आपके विश्वास और समर्थन की ताकत है, जिसने अंधविश्वास को तोड़कर नई परंपरा गढ़ी है।”

योगी आदित्यनाथ के इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। लंबे समय से यह माना जाता रहा था कि गौतम बुद्ध नगर का दौरा करने वाले मुख्यमंत्री को दोबारा सत्ता की कुर्सी हासिल नहीं होती। लेकिन योगी ने न केवल इस परंपरा को तोड़ा बल्कि इसे “जनता के आशीर्वाद और लोकतंत्र की असली जीत” भी बताया।

योगी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि प्रदेश की जनता ने उन्हें दोबारा मौका देकर यह साबित कर दिया है कि मेहनत, ईमानदारी और जनता की सेवा ही सबसे बड़ा मंत्र है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।